Posts

Showing posts with the label क्या ईश्वर मौजूद है

ईश्वर का अस्तित्व

Image
ईश्वर है और प्रार्थना भी सुनता है - एक सत्य घटना - ऐसी कहानी, जो आप को अन्दर तक झकझोर देगी, हृदय को छू जाएगी, आनन्द विभोर कर देगी - MIRACLE Of GOD - A REAL STORY, Which Will DEEPLY TOUCH YOUR HEART :  प्रभु के चमत्कार की एक सच्ची कहानी : यह सच्ची कहानी या सत्य घटना मैंने अपने दादा जी स्वर्गीय पं. रामलाल शुक्ला के मुँह से सुनी थी। उन्होंने स्वयं यह घटना अपने पिता (यानी मेरे परबाबा या प्रपितामह) स्व. पं. जगेश्वर शुक्ला से सुनी थी। घटना मेरे पूर्वजों के ग्राम तुलसी, जिला जाँजगीर, छत्तीसगढ़, भारत की है। सन् 1880 के अक्टूबर-नवम्बर (दीपावाली के आसपास) की बात है। तब ग्राम तुलसी जिला बिलासपुर में आता था। बनारस की एक रामलीला मण्डली लीला खेलने तुलसी आई हुई थी। लीला में 20-22 कलाकार थे, जो मेरे परबाबा जगेश्वर शुक्ला के घर पर ही ठहरे हुए थे, एक बड़े हालनुमा कमरे में। वहीं वे लोग अपना भोजन बनाते-खाते और रिहर्सल वगैरह करते थे। लीला-मण्डली के स्वामी और निर्देशक थे, 45-46 वर्षीय पं. कृपाराम दुबे। मण्डली में एक 35-36 वर्षीय फौजदार शर्मा नाम का भी आदमी था, जो पं. कृपाराम दुबे के सहायक व लीला-मण्डली क...