निष्काम कर्मयोग
श्रीकृष्ण भगवान विष्णु के 8वें अवतार और हिन्दू धर्म के ईश्वर माने जाते हैं। कन्हैया, श्याम, गोपाल, केशव, द्वारकेश या द्वारकाधीश, वासुदेव आदि नामों से भी उनको जाना जाता हैं। कृष्ण निष्काम कर्मयोगी, एक आदर्श दार्शनिक, स्थितप्रज्ञ एवं दैवी संपदाओं से सुसज्ज महान पुरुष थे। श्रीमद्भागवत गीता में संसार की सभी जानकारियां मौजूद है। मनुष्य के मन में उत्पन्न होने वाले सभी प्रश्नों का उत्तर हमें श्रीमद्भगवद्गीता में देखने को मिलता है। महाभारत युद्ध शुरू होने से पहले भगवान श्री कृष्ण ने कुरुक्षेत्र में अर्जुन को श्रीमद भगवत गीता का ज्ञान दिया था और अर्जुन को जीवन की सच्चाई और रहस्य के बारे में बताया था। श्री मद्भागवतकथा के बारे में अधिक जानने के लिए हमसे संपर्क करें दोस्तों भगवान श्री कृष्ण ने जीवन से जुड़ी बहुत सारी बातें अर्जुन को बताई थी, उन्हीं में से आज हम आप लोगों को एक बातें बताने जा रहे हैं, जिसे अर्जुन ने भगवान श्रीकृष्ण से पूछा था। दोस्तों अर्जुन भगवान श्री कृष्ण से कहते हैं कि हे प्रभु यदि मन को वश में रखा जाए तो मुक्ति का द्वार खुल जाता है? क्या मन को वश में रखने का कोई सरल मार्ग है? इ...