Posts

Showing posts with the label महाभारत

देव जाति के लोग कौन थे ?

जय-जय श्री राधे वर्तमान में वर्ण (रंग) को भी जाति ही समझा जाता है। पुस्तकों में या डिक्शनरी में जाति शब्द को कई अन्य शब्दों से संयुक्त करके दर्शाया जाता है जिसके चलते समाज में भ्रम की स्थिति है। आजकल जाति कहने से जातिवाद समझ में आता है, लेकिन हम यहां उस तरह की जाति की बात नहीं कर रहे हैं जो वर्तमान में प्रचलित है। बहुत प्राचीनकाल में लोग हिमालय के आसपास ही रहते थे। वेद और महाभारत पढ़ने पर हमें पता चलता है कि आदिकाल में प्रमुख रूप से ये जातियां थीं- देव, दैत्य, दानव, राक्षस, यक्ष, गंधर्व, भल्ल, वसु, अप्सराएं, पिशाच, सिद्ध, मरुदगण, किन्नर, चारण, भाट, किरात, रीछ, नाग, विद्‍याधर, मानव, वानर आदि। देवताओं को सुर तो दैत्यों को असुर कहा जाता था। हम यहां बता रहे हैं कि प्राचीन जातियों के बारे में।  देव जाति के लोग कौन थे ????? देव जाति : देवताओं की उत्पत्ति कश्यप की पत्नीं अदिति से हुई। देवताओं के धरती पर रहने के स्थान को पुराणों अनुसार हिमालय में दर्शाया गया है। देवताओं को पहले लोग स्वर्गदूत, आकाशदेव, ईश्वरदूत आदि नामों से जानते थे। कुछ लोगों का मानना है कि ये सभी मानव समान ही थे। ये सभी क...