रामायण रखने से घर में नहीं होगी अन्न की कमी

कुछ ही दिनों में अधिकमास शुरू हो जाएंगे। शुभ लग्न का मुहुर्त फिर अधिकमास निकलने के बाद ही होगा। लेकिन, घर में सबकुछ शुभ रहे ये चाहते हैं तो ज्योतिषाचार्य की बात मानकर देखें। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ.अरविंद मिश्र का कहना है कि जिस घर में रामायण रखी होती है, वहां कभी भूत, पिशाच, प्रेतों का वास नहीं होता है। इसलिए हर घर में रामायण जरूरी है।

रामायण रखने से घर में नहीं होगी अन्न की कमी
ज्योतिषाचार्य  बताते हैं कि घर में रामायण के पास शाम के समय देशी घी का दीपक जलाएं, यदि आप रोजाना ऐसा करेंगे तो घर में अन्न की कमी कभी नहीं होगी। जिस घर में रामायण के पास सुबह शाम गौ माता के घी का दीपक प्रतिदिन जलाया जाता है, उस घर में आरोग्य बढ़ता है, बीमारियां कम होती है। जिस घर में यदि रामायण की शाम के समय देशी घी का दीपक जलाकर रामायण की आरती प्रतिदिन होती है। उस घर पर श्रीराम की कृपा सदैव रहती है और घर घर में शांति का वातावरण रहता है। जिस घर में 1 माह में मात्र पूर्णिमा को प्रति माह रामायण का पाठ होता है। उस घर में अकाल मृत्यु नहीं होती है। जिस घर में प्रति सप्ताह रामायण होती है, उस घर पर श्रीराम और माता सीता की कृपा सदैव रहती है। उस घर में बच्चों की वृद्धि होती है। प्रतिदिन रामायण का पाठ होता है उस घर पर भगवान शिव, श्रीराम, माता सीता, श्री हनुमान, शनिदेव, नव ग्रह, 33 कोटि देवी देवताओं की की सदैव कृपा रहती है। उस घर से दरिद्रता भाग जाती है, उस परिवार का यश बढ़ने लगता है। उस घर पर साक्षात मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। बच्चों को कभी भय नहीं लगता। भूत, प्रेत, पिशाच वहां प्रवेश नहीं कर सकते हैं। उस घर में सुख, शान्ति, समृद्धि, धन, अन्न, संतान, मित्र, पड़ोसी, रिस्तेदारों आदि से परिपूर्ण होता है।

हर चौपाई कुछ न कुछ देने वाली है
ज्योतिषाचार्य  का कहना है कि रामायण की एक एक चौपाई लाखों मंत्रों के बराबर है और हर चोपाई कुछ न कुछ देने वाली है। हर भारतीय के घर में रामायण होनी चाहिए। रामायण हमें पारिवारिक मैनेजमेंट सिखाती है, रामायण हमें संसार में जीना सिखाती है, गीता हमें संसार से जाना सिखाती है अर्थात मरना सिखाती है।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्वजन्म के ये रहस्य जानकर रह जाएंगे हैरान

मारक ग्रह (शत्रु ग्रह) के उपाय

maa Laxmi 108 naam in Sanskrit, 108 Names of Goddess Lakshmi | Ashtottara Shatanamavali of Goddess Lakshmi,देवी लक्ष्मी के 108 नाम | देवी लक्ष्मी की अष्टोत्तर शतनामावली